भीमसेना अध्यक्ष सतपाल तंवर पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से जिम्मेदारी का दावा

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम निवासी भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर पर हुई फायरिंग के मामले में कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। हमले के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताते हुए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। फेसबुक पर किए गए धमकी भरे पोस्ट में सतपाल तंवर को मुल्ला का गुलाम बताते हुए अगली बार उनकी पत्नी निशा तंवर को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में नवाब सतपाल तंवर और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी टैग किया गया है। इस मामले में सतपाल तंवर की पत्नी निशा तंवर की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के देवबंद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच टीम ने कार के गेट में फंसी गोली भी बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सतपाल तंवर को पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लेकर धमकियां मिल चुकी हैं, जिस संबंध में गुरुग्राम में केस दर्ज है। हालांकि सतपाल तंवर ने पहले लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर सरकार अनुमति दे तो वे दो घंटे चार मिनट में पूरे गैंग को खत्म कर देंगे। सोशल मीडिया पर “Andy Rajput” और “Fan Lawrence Dada Ka” नाम के अकाउंट से एक जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें देवबंद में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि सतपाल तंवर ने सनातन धर्म का विरोध किया और इसलिए उन पर हमला कराया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अगली बार मौका मिला तो उन्हें सीधे गोली मारी जाएगी। पोस्ट करने वाले ने यह भी दावा किया कि गुनारसा गांव में तंवर के पहुंचने के बाद उनके पीछे शूटर लगाए गए थे और रात में मौका मिलने पर फायरिंग की गई। सहारनपुर पुलिस ने इस घटना में पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार का तकनीकी परीक्षण भी कराया है और बरामद सबूतों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article