स्कूटी में आग लगाने की साजिश से तीन की मौत, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली। तुगलकाबाद में 12 जून को पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी जांच में एक नाबालिग लड़की आग लगने से पहले इमारत में प्रवेश करती और कुछ ही देर बाद बाहर निकलती दिखाई दी। उसके बाहर आते ही धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गोविंदपुरी की रहने वाली सरिता ने उसे पेट्रोल और माचिस देकर पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक की स्कूटी में आग लगाने के लिए उकसाया था। पुलिस के अनुसार, सरिता ने यह काम निरंजन और उसके भाई राजकुमार के कहने पर निजी रंजिश के चलते कराया। मामले में नाबालिग समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोगों को फायर ब्रिगेड ने छत का ताला तोड़कर सुरक्षित बचाया था। आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से शुरू होकर पूरी इमारत में फैल गई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article