शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Must read

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बुलंदशहर निवासी 23 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है, जिसकी शादी 10 दिसंबर 2025 को सुमित कुमार से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही नीतू पर बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन लाने का दबाव बनाया जा रहा था तथा मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष का कहना है कि नीतू की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, जबकि पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
:::

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article