विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता लक्ष्मी उर्फ चांदनी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर महिला को पति और ससुराल पक्ष के लोग मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर ससुराल वालों द्वारा झगड़ा और मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। कुछ घंटों बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने समय पर सूचना न देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू की और मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद, नंदोई सहित अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article