फरीदाबाद। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹5.80 लाख की ठगी करने के मामले में थाना छायंसा पुलिस ने आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी, जो खुद मर्चेंट नेवी में क्रू मेंबर है, ने अपने परिचित भारत से नौकरी लगवाने का भरोसा देकर रकम ऐंठ ली थी। शिकायत के अनुसार, काफी समय बीतने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ₹1 लाख नकद और ₹4.80 लाख अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए थे। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार तो नहीं बनाया।
मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर ₹5.80 लाख की ठगी, आरोपी क्रू मेंबर गिरफ्तार




