डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान; मालिक समेत दो झुलसे

Must read

छिंदवाड़ा। सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां और नगर निगम के 4 टैंकर सुबह 6 बजे तक लगातार प्रयास करते रहे, हालांकि पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती रही। घटना के दौरान फैक्ट्री परिसर में बने घर में मौजूद मालिक दीपक साहू और एक बुजुर्ग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार दिया गया। हादसे के बीच परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर और डीजल बाहर निकालकर बड़ा विस्फोट टाल दिया, साथ ही घर में रखे 28 लाख रुपए नकद भी सुरक्षित बचा लिए, हालांकि अन्य सामान जल गया और पास के खेतों में भी आग की चिंगारी से फसल को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जबकि इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और एहतियात के तौर पर मौके पर टीम तैनात है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article