फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अपनी ही कॉलोनी में लंबे समय से नशीले पदार्थ बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 7.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ईएसआई अस्पताल के पीछे दीवार के पास खड़ा होकर स्मैक बेचता है, सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और आरोपी को दबोच लिया, तलाशी के दौरान राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पास से हेरोइन बरामद की गई, इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
कॉलोनी में स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद




