गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के दीनानाथ पुरी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे लगातार सिलेंडर फटने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, फैक्ट्री में काम कर रहे 10 से 15 मजदूर जान बचाकर बाहर भागे, सूचना मिलते ही कई फायर स्टेशनों से करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हापुड़ व नोएडा से भी मदद बुलाई गई, करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान करीब 20 मिनट तक रुक-रुककर धमाके होते रहे जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए, फैक्ट्री में ऑक्सीजन केन फिलिंग और पेंट का काम होता है तथा यहां एलपीजी और ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडर भी मौजूद थे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से मचा हड़कंप




