फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में कथित दुष्कर्म और एक छात्रा की आत्महत्या से जुड़ी खबरों के बाद शुरू हुआ छात्र विरोध प्रदर्शन रविवार देर रात तक तनाव में बदल गया। सोशल मीडिया पर तेजी से फैले दावों के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी स्थिति बिगड़ गई।
रविवार शाम विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच दोबारा टकराव की स्थिति बनी। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने के बाद प्रदर्शनकारी और आक्रोशित हो गए। इसके बाद छात्रों की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की बात सामने आई। घटनास्थल पर देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस की कार्रवाई के बाद बिगड़े हालात
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने और सड़क खाली कराने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रों की ओर से बोतलें फेंके जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छात्राओं समेत प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों पर लाठियां बरसाईं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।
लाठीचार्ज के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कुछ पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ पूरा विवाद
पूरे विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए संदेशों से बताई जा रही है। छात्रों के बीच यह दावा तेजी से फैल गया कि




