भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में फ्री होगी स्टेडियम एंट्री, बोर्ड ने जारी किया ऐलान

Must read

दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश मिलेगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।

 

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शक गेट नंबर-4 से बिना टिकट प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से फ्री एंट्री दी जाएगी। बोर्ड ने दर्शकों से बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।

 

टेस्ट मैचों में खाली रह रही हैं सीटें: उपमहाद्वीप में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ट मैचों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की संख्या कम रही है। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे और इसी साल भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के दौरान भी स्टैंड खाली नजर आए थे। इसी को देखते हुए श्रीलंका बोर्ड ने मुफ्त प्रवेश देने का फैसला किया है।

 

WTC में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर: भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सीरीज जीतना अहम होगा। भारत ने 2017 के श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट की सीरीज 3-0 से जीती थी। भारत ने गॉल में 304 रन, कोलंबो में पारी और 53 रन और पल्लेकेले में पारी और 171 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीलंका पिछली टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से हारकर आ रहा है।

T

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article