पांचवीं मंजिल से कूदकर महिला डॉक्टर ने दी जान

Must read

गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार शाम करीब 7 बजे 40 वर्षीय महिला डॉक्टर डॉ. हमीका अग्रवाल ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। सोसाइटी के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

डॉ. हमीका अग्रवाल पेशे से मनोचिकित्सक थीं और गाजियाबाद बस स्टैंड के पास उनका क्लिनिक था। वह सोसाइटी में अकेले रहती थीं। उनके पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं और राजनगर एक्सटेंशन की ही दूसरी सोसाइटी में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, करीब 18 महीने पहले उनका पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय डॉ. हमीका अपने फ्लैट में अकेली थीं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article