पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से विवाद की भी सामने आई बात

Must read

गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में बुधवार शाम गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी फरमान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी कलछीना गांव में हुई थी और वह पिछले तीन-चार दिनों से पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरमान और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार शाम उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है। जांच में यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article