खेत में मिली युवती की लाश की 48 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, कई जिलों में तलाश तेज

Must read

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा स्थित एक खेत में 23 जुलाई को मिली अज्ञात युवती की लाश की 48 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखवाया गया है। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

पुलिस गाजियाबाद के सभी थानों के अलावा नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ पुलिस से भी लापता युवतियों का ब्योरा जुटा रही है। मृतका ने हल्के रंग का छींटदार सूट-सलवार पहन रखा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है।

23 जुलाई की सुबह डायल-112 पर खेत में घसीटने के निशान और फसल टूटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान खेत में युवती का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को उसके गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होने के बाद ही हत्या के कारण और आरोपियों तक पहुंचना आसान होगा। फिलहाल ऑनर किलिंग या किसी करीबी की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि से इनकार किया है। मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article