आगरा नहर में मिले युवक और महिला के शव, हाथ बंधे मिलने से गहराया रहस्य

Must read

फरीदाबाद। आगरा नहर में छलांग लगाने वाले युवक और महिला के शव गांव शाहपुर कला के पास से बरामद किए गए हैं। दोनों के हाथ डाटा केबल से बंधे हुए थे और चेहरों पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शव नहर से बाहर निकाले, जबकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की शाम दोनों सेक्टर-75 स्थित आगरा नहर में कूदे थे, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। महिला सेक्टर-31 में ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी, जबकि युवक पल्ला क्षेत्र के सेहतपुर का निवासी था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि युवक पहले भी उनके घर पहुंच चुका था और उसका महिला का पीछा करने को लेकर शिकायत भी की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article