गाजियाबाद में फायर विभाग का अभियान तेज, 11 कोचिंग सेंटरों को नोटिस, 9 मिले बंद

Must read

गाजियाबाद। लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद गाजियाबाद में पुलिस, फायर विभाग और जीडीए ने गुरुवार को भी कोचिंग सेंटरों, होटल, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और हाउसिंग सोसायटियों में संयुक्त जांच अभियान चलाया। आरडीसी, विजयनगर, सिहानीगेट, मोदीनगर और साहिबाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान कई भवनों में अग्निशमन उपकरण खराब मिले, आपातकालीन निकास और सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं। 21 कोचिंग सेंटरों की जांच में 9 बंद मिले, जबकि 11 को नोटिस जारी किए गए। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिली हैं, उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए हैं और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। डीएम रविंद्र मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अब तक 180 प्रतिष्ठानों को नोटिस और 50 से अधिक भवनों को सील किया जा चुका है। कार्रवाई के डर से शहर में करीब 220 कोचिंग सेंटर बंद हो गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article