गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित भाटिया मोड़ फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 46 वर्षीय कल्पना आर्या की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। राहुल विहार-दौलतपुरा निवासी दंपति स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कल्पना आर्या ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। हादसे के बाद जीटी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल




