चार साल में 7809 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाए 23.55 करोड़ रुपए के फोन

Must read

नोएडा। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले चार वर्षों में 7809 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपए है। पुलिस ने 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 के बीच दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रैक किए और कई मामलों में चोरी करने वाले आरोपियों तक भी पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन अब बैंकिंग, दस्तावेज और निजी जानकारियों का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं, इसलिए मोबाइल बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में CEIR पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। बरामद फोन ‘मिशन सहयोग’ कार्यक्रम के तहत लोगों को लौटाए गए, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article