नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री और बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने पूठखुर्द गांव में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के तहत करीब 10 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीसी पेवमेंट, आरसीसी नालियों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण इलाकों को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि एक दिन पहले दीप विहार में करीब 20 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जबकि अब पूठखुर्द में 10 करोड़ रुपए के कार्य शुरू हुए हैं। इससे 24 घंटे के भीतर बवाना विधानसभा क्षेत्र को लगभग 30 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
ग्रामीण विकास परियोजनाओं की शुरुआत, 10 करोड़ से सड़क-नाली नेटवर्क होगा मजबूत




