गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Must read

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव काफी समय से पानी में रहने के कारण फूल चुका था, जिससे उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर केवल हल्के गुलाबी रंग की शर्ट थी और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहचान होने तक शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article