गाजियाबाद। Ghaziabad के साहिबाबाद स्थित वृंदावन गार्डन में CGST की एंटी इवेजन ब्रांच ने अवैध पान मसाला और तंबाकू फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के चल रही इस फैक्ट्री से “CITI” पान मसाला और “AJ-07” तंबाकू उत्पादों की पैकिंग करते हुए दो पाउच पैकिंग मशीनें, एक सीलिंग मशीन, भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। मौके से करीब 20 लाख रुपए के तंबाकू उत्पाद भी जब्त हुए हैं। जांच में करीब 17.88 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई है। मामले में मुख्य आरोपी संचित सेठ और मोहसिन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CGST अधिकारियों के मुताबिक पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी है।
गाजियाबाद में अवैध पान मसाला फैक्ट्री पर छापा, 17.88 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा




