ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Must read

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में बुधवार रात 28 वर्षीय दीपक नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वैदपुरा गांव निवासी दीपक दिल्ली में आईजीएल पंप के अग्निशमन विभाग में कार्यरत थे और रात की ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने 5 से 6 गोलियां चलाईं, जिससे दीपक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर शक जताया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article