लापरवाही और भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Must read

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ा एक्शन लेते हुए 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं। कार्रवाई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में लापरवाही, जनसुनवाई में उदासीनता और पुलिसकर्मियों से अवैध वसूली जैसे मामलों में की गई। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने कहा कि भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और एसआई हरेंद्र सिंह पर पुलिसकर्मियों से पैसे वसूलने और फर्जी मेडिकल लगवाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। वहीं सिहानीगेट थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। कविनगर में महिला से चेन लूट के मामले में चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल पर भी कार्रवाई हुई। कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने पर एसआई राहुल राठी और जनसुनवाई में लापरवाही व समय पर ड्यूटी न करने पर विजयनगर थाने के दरोगा सोनू शर्मा और हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article