गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक नई कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक घायल हो गया; पुलिस के अनुसार श्मशान घाट के सामने मोहननगर से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर वेगनआर कार चालक ट्रक को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार दो बार पलट गई और सड़क पर उलटी स्थिति में जा गिरी; मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को संभाला और क्रेन की मदद से वाहन को हटवाया, प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, जबकि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओवरटेक करते वक्त पलटी कार: नशे में चालक ने खोया नियंत्रण, बाल-बाल बची जान




