दिल्ली। कैलाश हिल्स इलाके में एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है, जिसने स्पेयर चाबी के जरिए घर में प्रवेश कर युवती का गला मोबाइल चार्जिंग केबल से घोंट दिया और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, घटना के समय युवती घर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे, जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया और सीसीटीवी फुटेज में उसकी गतिविधियां कैद हुईं, पुलिस ने उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया है और अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है तथा शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, वहीं यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबा था और घटना से कुछ घंटे पहले अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका था, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कैलाश हिल्स में युवती की हत्या, पूर्व घरेलू सहायक गिरफ्तार; वारदात से पहले अलवर में भी अपराध




