फरीदाबाद में अहाता मैनेजर की हत्या: शराब को लेकर विवाद में हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शराब के अहाता मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब बंद अहाता खुलवाकर शराब लेने को लेकर हुए विवाद में 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर मैनेजर आदेश यादव की बेरहमी से हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी आदेश यादव ठेके के साथ बने अहाते का मैनेजर था। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी समारोह में शामिल कुछ युवक देर रात शराब लेने पहुंचे थे, लेकिन ठेका बंद होने पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर लौटे और हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक और रोहित (दोनों निवासी गुरुग्राम) को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। मृतक के भाई की शिकायत पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article