गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी पर बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

Must read

गुरुग्राम। कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की करीब 1500 वर्ग गज जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकानें बनाई गई थीं, जिन्हें बुलडोजर से गिरा दिया गया। पुलिस के अनुसार कौशल चौधरी पर हत्या, लूट, रंगदारी और फिरौती जैसे करीब 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंग संचालित करता रहा है। उसकी पत्नी मनीषा चौधरी, जिसे लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है, भी इस नेटवर्क में सक्रिय रही है और दोनों फिलहाल भौंडसी जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों को स्पष्ट संदेश देने के लिए की गई है कि अवैध संपत्ति और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article