फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर, दो हादसों में महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

Must read

फरीदाबाद। शहर में रविवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा अजरौंदा चौक के पास एस्कॉर्ट कट पर हुआ, जहां बाइक पर सवार 65 वर्षीय उर्मिला अपने दामाद के साथ जा रही थीं, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार हुंडई i20 कार ने कट मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर मांगर चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article