नोएडा। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से चल रहा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया, जब सैकड़ों कर्मचारी डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए और 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ करते हुए 150 से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि 50 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया और कई पुलिस गाड़ियों को पलट दिया, जिससे करीब 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अब तक 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने के बाद नोएडा के श्रमिक भी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन और श्रमिकों के बीच संवाद की कमी और अफवाहों के चलते प्रदर्शन उग्र हो गया। बवाल के चलते करीब 3000 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। पुलिस और प्रशासन अब मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स की भी पड़ताल की जा रही है।
सैलरी बढ़ाने की मांग पर नोएडा में बवाल, 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़-आगजनी




