गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों को कुचलने वाले टाटा हैरियर कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हादसे में कार्तिक सुरेश और रितिक कुमार की मौत हो गई थी, आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी 21 वर्षीय अकरीत यादव के रूप में हुई है, घटना तीन मार्च की देर रात की है जब कार्तिक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा था और सेक्टर-57 के पास गलत दिशा से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने मौके से कार और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी और पीड़ित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था, जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गुरुग्राम हादसे में हैरियर कार ड्राइवर गिरफ्तार, स्कूटी सवार दो युवकों की हुई थी मौत




