फरीदाबाद। IMT चौक के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक के बाद एक दो कारों और एक ट्रैक्टर की टक्कर से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर का टायर पंचर होने पर चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर माल शिफ्ट कर रहा था, इसी दौरान एक टाटा टियागो कार भी पंचर होने के कारण वहां रुकी और चालक मदद ले रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने टियागो को टक्कर मार दी, जिससे टियागो आगे खड़े ट्रैक्टर से टकराई और वह दूसरे ट्रैक्टर से जा भिड़ा, हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सुचारू कराया, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक कौन था।
फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन भिड़े, बड़ा हादसा टला




