फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित नेशनल हाईवे पर एक निजी होटल के बाहर 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई, मृतक की पहचान सचिन महरा के रूप में हुई है जो सूर्य विहार का निवासी था और एक निजी अस्पताल में काम करता था, पुलिस के अनुसार वह देर रात अपने दोस्त से मिलने होटल पहुंचा था तभी तीन युवक उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और मारपीट के बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है और मामले की जांच जारी है।
होटल के बाहर युवक की चाकू से हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात, एक आरोपी हिरासत में




