गैस सप्लाई में बड़ा खेल: 27 सिलेंडरों से 54 किलो गैस गायब, ट्रक ड्राइवर का अजीब बयान

Must read

भोपाल। भौंरी के बकानिया स्थित इंडेन गैस डिपो से एजेंसी तक सिलेंडर सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां 342 घरेलू सिलेंडरों की खेप में से 27 सिलेंडरों में दो से तीन किलो तक गैस कम पाई गई और कुल मिलाकर करीब 54 किलो गैस गायब मिली, साथ ही 5 सिलेंडर बिना सील के पाए गए जिससे सप्लाई सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खाद्य विभाग की टीम ने इमलिया स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर यह खुलासा किया, जांच में यह भी सामने आया कि मात्र 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रक को 13 घंटे लगे जो संदेह पैदा करता है, पूछताछ में ड्राइवर ने मच्छरों के कारण रास्ते में सो जाने का अजीब तर्क दिया, हालांकि अधिकारियों को आशंका है कि गड़बड़ी सप्लाई चेन के किसी स्तर पर हुई है, फिलहाल 32 सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है, जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article