फरीदाबाद। संतोष नगर में मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और राकेश के रूप में हुई है जो बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल फरीदाबाद में रह रहे थे, पुलिस के अनुसार मृतक सोनू (21) को 29 मार्च की रात तीन आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले मृतक पर आरोपी के घर से मोबाइल चोरी करने का आरोप था, इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी




