सूने मकान में 5 लाख की चोरी का खुलासा: कबाड़ बीनने वाला युवक गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

Must read

नर्मदापुरम। जुमेराती क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी शेख शादाब कबाड़ बीनने का काम करता था और उसने वारदात से पहले घर की रैकी कर चोरी को अंजाम दिया था, घटना 3 अप्रैल की है जब फरियादी रामगोपाल पांडे अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर ताला तोड़ा और जेवर सहित नकदी चुरा ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की लोकेशन खंडवा जिले के ग्राम सिहाड़ा में ट्रेस की और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है, पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article