ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र की सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर एक युवक पर हॉकी से हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, पीड़ित गोमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहते हैं और शनिवार रात एक हॉस्टल संचालक ने उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाए जिससे परिवार को परेशानी हुई, जब उनकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, शोर सुनकर गोमेश बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर हॉकी से हमला कर दिया, घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है तथा आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।
तेज म्यूजिक का विरोध पड़ा भारी: युवक पर हॉकी से हमला, आरोपी फरार




