मंदिर में बवाल: प्रसाद को लेकर विवाद में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, CCTV में कैद घटना

Must read

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अचलेश्वर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पुजारी ने एक श्रद्धालु को नटराज भवन में ले जाकर बेरहमी से पीट दिया, यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पीड़ित राजेश बोहरा (54), जो लक्ष्मीगंज लश्कर के निवासी हैं, ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं और 29 मार्च को जब उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद दिया तो उसने उसे भगवान पर फेंककर चढ़ाया, इस पर आपत्ति जताने पर पुजारी भड़क गया और मंदिर कर्मचारियों से कहकर उन्हें नटराज भवन में ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई, आरोप है कि पुजारी गौरव कटारे ने उन्हें थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी देते हुए तांत्रिक क्रिया से भस्म करने की बात कही, घटना के बाद पीड़ित और उनका परिवार भयभीत है और सुरक्षा की मांग कर रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, जबकि मंदिर प्रबंधन की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article