गाड़ी हटाने के विवाद में घर का गेट काट ले गए बदमाश, पुलिस चौकी के पास वारदात

Must read

गुरुग्राम। पटौदी रोड पर एक हैरान करने वाली घटना में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक घर का लोहे का गेट गैस कटर से काटकर अलग कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह वारदात पुलिस चौकी के पास हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित दयावती के अनुसार, 16 मार्च को गुलाब नाम का व्यक्ति उनके घर आया और बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, इसी दौरान विवाद हुआ और उसने धमकी दी कि गेट हटाकर रास्ता बना देगा। इसके बाद आधी रात को वह अपने साथियों के साथ कटर लेकर आया और गेट काटकर साइड में रखकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी टैम्पो से आकर गैस कटर से गेट काटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे इलाके में डर और नाराजगी का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article