कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर कंपनी पर 10.38 लाख का जुर्माना, एग्रीमेंट रद्द करने की चेतावनी

Must read

नोएडा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही सामने आने पर प्राधिकरण ने एजी इनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख 38 हजार 290 रुपए का जुर्माना लगाया है। दो महीने की मॉनिटरिंग में पाया गया कि कंपनी ने पर्याप्त संख्या में गाड़ियां नहीं लगाईं और जो गाड़ियां मौजूद थीं, उनमें से करीब 25 प्रतिशत खराब पाई गईं, जिनकी मरम्मत भी नहीं कराई गई। नियमित कलेक्शन न होने के कारण लोग सड़कों और खाली जगहों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हो गए, जिससे कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए और लगातार शिकायतें मिलने लगीं। प्राधिकरण के अनुसार, 25 से 31 मार्च के बीच 157 गाड़ियां कूड़ा उठाने नहीं निकलीं, जिस पर 3 लाख 92 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि इसी अवधि में 1 लाख 29 हजार 158 घरों से कूड़ा नहीं उठाने पर 6 लाख 45 हजार 790 रुपए की पेनाल्टी लगाई गई। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कंपनी का एग्रीमेंट भी निरस्त किया जा सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article