झूलती 11 केवी लाइन से टकराया ट्रॉली का पाइप, महिला और बच्चे की जिंदा जलकर मौत

Must read

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के डोंडियाई गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा 14 फीट ऊंचा लोहे का पाइप झूलती 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया और उसमें बैठी राजस्थान के बांरा जिले के खेरली-शाहपुरा निवासी 22 वर्षीय लीला बाई बंजारा और 8 वर्षीय अनिल बंजारा की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि विनोद बंजारा (25) और केशर बाई (35) गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार भूसा खरीदने गांव आया था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के दौरान विक्रम बंजारा, पिंकी बाई और दो बच्चों ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि आबादी क्षेत्र में बिजली लाइन की ऊंचाई 19-20 फीट होना चाहिए, लेकिन मौके पर यह लाइन मात्र 12-13 फीट पर झूल रही थी और गर्मी के बावजूद तारों की टाइटनिंग नहीं की गई थी। बिजली कंपनी के डीजीएम विश्वभूषण उपाध्याय ने बताया कि ट्रॉली के पाइप के हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण हादसा हुआ, वहीं गांव में इससे पहले भी इसी तरह की घटना में दो लोगों की जान जा चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article