होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Must read

गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुग्राम निवासी 24 वर्षीय युवक नरेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक सुबह करीब 10 बजे होटल के कमरा नंबर 405 में ठहरा था और उसे शाम तक चेकआउट करना था, लेकिन निर्धारित समय तक बाहर नहीं आने पर होटल कर्मियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक अंगौछे के फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने बेड पर स्टूल रखकर फांसी लगाई। पुलिस को उसकी जेब से बाइक पार्किंग की पर्ची भी मिली, जिससे पता चला कि वह धारूहेड़ा में बाइक खड़ी कर रेवाड़ी पहुंचा था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक वे मौके पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article