निवेश में मुनाफे का झांसा देकर MBA युवक से 91 लाख की ठगी

Must read

नोएडा। निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक एमबीए पास युवक से 91.78 लाख रुपये की ठगी कर ली, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अक्षत सिंह ने बताया कि 1 मार्च को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसके जरिए उन्हें शेयर बाजार और IPO ट्रेडिंग से जुड़ा एक ऐप डाउनलोड कराया गया। ठगों ने खुद को ‘मार्क सिक्योरिटीज लिमिटेड’ का कर्मचारी बताते हुए सेबी रजिस्टर्ड कंपनी होने का दावा किया और डॉ. राजीव सिंह, खुशी गोयल व मीनाक्षी जैसे नामों से संपर्क कर भरोसा दिलाया। शुरुआत में अक्षत ने 50 हजार रुपये निवेश किए, जिस पर उन्हें मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद 5 से 12 मार्च के बीच उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब 51.5 लाख रुपये निवेश कर दिए, जबकि ऐप में लगातार ज्यादा मुनाफा दिखाया जाता रहा। 27 मार्च को जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो टालमटोल किया गया और 30 मार्च को 5.75 लाख रुपये ‘कैपिटल गेन टैक्स’ के नाम पर जमा करने को कहा गया, जिससे उन्हें शक हुआ और जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित के अनुसार उनसे कुल 91.78 लाख रुपये की ठगी हुई है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है और किराये के खातों के इस्तेमाल की आशंका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article