बाणगंगा में कार और बाइकों में आगजनी, आरोपी शिवा गौंड हिरासत में

Must read

इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में कार और बाइकों में आगजनी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिवा गौंड को हिरासत में ले लिया है, जबकि रहवासियों का दावा है कि उसने तीन नहीं बल्कि पांच वाहनों में आग लगाई, लेकिन पुलिस ने केवल तीन मामलों में ही केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रविन्द्र पाल के अनुसार अलसुबह करीब 5 बजे आरोपी ने पहले उनकी कार को आग के हवाले किया, इसके बाद शेफ भागवत राव और प्रेमसिंह की खड़ी बाइक में आग लगा दी, वहीं दो अन्य बाइकों को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी की पूरी हरकत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और हाल ही में बाणेश्वरी कुंड में एक युवक-युवती के साथ मारपीट के मामले में भी उसकी पहचान हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में वारदात को अंजाम देता है और इलाके में लोगों को धमकाकर पैसे वसूलने व ब्लैकमेल करने का काम करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article