मुरादनगर। गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने पाइपलाइन मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया और मोहल्ला महाजनान स्थित मनन गैस सर्विस पर कालाबाजारी के आरोप लगाए; उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से वे घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद सिलेंडर नहीं पा रहे हैं, जबकि डिलीवरी कर्मचारी उनसे ओटीपी लेकर भी गैस नहीं दे रहे, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं; लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ई-केवाईसी और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है और सिस्टम में पहले से बुकिंग दिखाकर सिलेंडर देने से मना कर दिया जाता है, जबकि उन्हें गैस मिली ही नहीं होती; सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, लेकिन इस दौरान एजेंसी संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गया, जिससे उपभोक्ताओं में और नाराजगी बढ़ गई, फिलहाल मामले में एजेंसी संचालक से संपर्क नहीं हो सका है।
गैस संकट पर मुरादनगर में हंगामा, लोगों ने लगाया जाम




