गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला नेटवर्क पकड़ा, 12 आरोपी हिरासत में

Must read

गाजियाबाद। पुलिस ने कौशांबी थाना क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले चार दिन से रिमांड पर हैं, और उनकी निशानदेही पर 6 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, इस तरह अब तक कुल 12 लोगों पर शिकंजा कस चुका है। जांच में सामने आया है कि यह गैंग देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना बना रहा था, जिनमें से कुछ कैमरे दिल्ली और हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास लगाए भी जा चुके थे, जिनका एक्सेस सीधे पाकिस्तान में था और वहां बैठे लोग इनसे लाइव गतिविधियां देख रहे थे। पुलिस ने इन कैमरों को बरामद कर लिया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की फोटो-वीडियो बनाकर विदेशी हैंडलर्स को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे, हर कैमरे की इंस्टॉलेशन पर 10 से 15 हजार रुपये तक दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, इरम उर्फ महक, प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि और रितिक गंगवार शामिल हैं, जिनके मोबाइल से पाकिस्तान, मलेशिया, यूके और सऊदी अरब से जुड़े नंबरों के साथ चैट मिली है, वहीं पाकिस्तान के ‘सरदार जोरा’ नामक हैंडलर का भी खुलासा हुआ है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 450 से अधिक फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजे हैं और दिल्ली कैंट सहित कई संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही थी, साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद और राजस्थान के बड़े मंदिरों की रेकी कर वहां भी कैमरे लगाने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में एक महिला इरम उर्फ महक लोगों का माइंडवॉश कर उन्हें जोड़ रही थी, जबकि मुख्य आरोपी सुहेल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर नेटवर्क संचालित किया। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ आरोपी पहले पुलवामा जा चुके हैं और उन्हें आगे लद्दाख भेजने की तैयारी थी, जहां और कैमरे लगाए जाने थे, फिलहाल यूपी पुलिस, एटीएस, दिल्ली और हरियाणा पुलिस मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article