पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला

Must read

पलवल। हथीन थाना अंतर्गत खिल्लूका गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लोहे की राड, सरियों, लाठी-डंडों से हमला किया और इससे एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की भाभी का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। खिल्लूका गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता हारून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च की शाम को वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था।रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गुलफान, इकराम, वरिसा और अरफीना ने उसे घेर लिया। आरोपितों ने बिना कुछ कहे हारून पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। हारून का शोर सुनकर उसके भाई की पत्नी शबनम और भतीजा आसिफ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने शबनम पर भी रॉड से हमला किया, जिससे उसका हाथ टूट गया।वहीं आसिफ को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायलों का इलाज हथीन और पलवल के सरकारी अस्पतालों में कराया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article