रील बनाते समय युवक की मौत: दोस्त की पिस्तौल से खुद को मारी गोली

Must read

नई दिल्ली। न्यू अशोका गार्डन में मंगलवार को सोशल मीडिया रील बनाते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक पवन अपने दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर वीडियो शूट कर रहा था, जबकि उसका दोस्त ही यह वीडियो बना रहा था। वीडियो की शुरुआत में पवन पिस्तौल में मैगजीन लोड करता दिखाई देता है और उसका दोस्त उसे तरीका बताते हुए सुनाई देता है। इसके बाद पवन ने पिस्तौल अपने सीने पर रख ली। हालांकि दोस्त उसे ऐसा करने से मना करता रहा, लेकिन पवन ने कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिस्तौल का लाइसेंस वीडियो बना रहे दोस्त के नाम पर है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article