कटक। ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 मरीजों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, कई कर्मचारी झुलसे




