रील बनाते समय हादसा, तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

Must read

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रील बनाते समय एक युवक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेस-वे पर इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तीनों ने अपनी बाइक हाईवे के नीचे खड़ी की और ऊपर जाकर वीडियो शूट करने लगे। मृतक की पहचान शाहपुर नगली गांव निवासी 19 वर्षीय मोइन के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। मोइन अपने दोस्त साद के साथ हाथ में ऊर्जा पेय का कैन लेकर चलते हुए रील बनवा रहा था, जबकि तीसरा दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने, जो अन्य वाहनों को ओवरटेक कर रहा था, मोइन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोइन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मांडी खेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कैंटर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों से अपील की गई है कि एक्सप्रेस-वे जैसी तेज रफ्तार सड़कों पर रुककर रील बनाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article