ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप से फंसाया शिकार

Must read

गाजियाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संजय मेंडिरत्ता को अपने जाल में फंसाकर फर्जी निवेश ऐप डाउनलोड कराया और शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 30,38,066 रुपये ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन जब पीड़ित ने पैसा निकालने की कोशिश की तो टालमटोल शुरू हो गई और बाद में ठगों ने संपर्क ही बंद कर दिया। खुद को सुरक्षित दिखाने के लिए आरोपियों ने कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article