“IPL 2025: वानखेड़े में 10 साल की हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी RCB, भिड़ंत आज MI से”

Must read

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, बेंगलुरु की टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसे जीत मिली है और एक में हार। वानखेड़े में बेंगलुरु का रिकॉर्ड कमजोर रहा है, क्योंकि टीम यहां पिछले 10 वर्षों से जीत नहीं दर्ज कर सकी है। आखिरी बार RCB ने इस मैदान पर 2015 में जीत हासिल की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article